1. अनुभव व विवेक से परे केवल झुठे
व लालच भरे व्यक्तियों की बातों से स्वयं का मत बना लेना घातक होता है. यह आपके
स्वयं के चरित्र को भी भ्रमपूर्ण बना देता है. आप अविश्वनीय प्रतीत होते है.
2. किसी उद्देश्य पूर्ति हेतु पूरे प्रयास करने पर भी उद्देश्यपूर्ति न होने
का कारण है ईश्वर ने आपके लिए दूसरा रास्ता चुन रखा है बस उसे पहचान कर उस ओर कदम
बढाने की देर है सफलता आपके कदम चूमेगी |
3. सही दिशा में मेहनत हमेशा सही परिणाम देती है लेकिन गलत व्यक्ति के साथ
सही मेहनत भी गलत परिणाम दे सकती है
साथ ही - गलत सोच के व्यक्ति आपकी सही मेहनत व बात को भी गलत समझते है।
4. कभी-कभी आपकी जीत आपकी मेहनत का नतीजा
न होकर आपके प्रतिद्वन्दी की उदासीनता या कम मेहनत का नतीजा होती है।
इसे इस प्रकार भी कह सकते है-
कभी-कभी आपके प्रतिद्वन्दी की जीत
उसकी मेहनत का नतीजा न होकर आपकी उदासीनता या कम मेहनत का नतीजा होती है।
5.
कुछ कहते हैं - पुरानी बाते भुल
जाना ही अच्छा है...
हम कहते हैं - पुरानी बात ही सबक
देती है याद रखना जरूरी है...
बात अजीब है ना..?
कुछ
कहते हैं - पुरानी बात भुल जाना बस उससे मिला
सबक याद रखना चाहिए
हम कहते हैं - पाठ और पाठ का सबक दोनों साथ याद रखने पर ही
ऩम्बर ज्यादा आते हैं
सन्त राघव बाबा